दिल्ली में कोहरा, उड़ानों में विलंब
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को घना कोहरा छाए रहने की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कई उड़ानों की आवाजाही बाधित रहीं।
दृश्यता के 200 मीटर तक कम होने से दर्जनों अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें बाधित रही।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे दृश्यता 700 मीटर हुई और तड़के की कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग केमुताबिक दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से थोड़ा अधिक है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को घने कोहरे के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: सात और 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications