लुधियाना में 11 अधिकारी निलंबित
पंजाब के स्थानीय निकाय मामलों के मंत्री मनोरंजन कालिया ने चार कार्यकारी इंजीनियर, दो कनिष्ठ इंजीनियर और नगर निगम के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
इन अधिकारियों पर फर्जी बिल बनाकर 75 लाख रुपये की निकासी करने का आरोप है। मंत्री ने संबंधित विभाग को इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों ने विभाग की छवि धूमिल की है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications