गैस टेंकर में आग लगने से युवक की मौत
तिरूवनंतपुरम से 85 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 47 पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस टैंकर और कार के बीच हुई टक्कर के बाद टैंकर में आग लग गई। एक पुलिस जीप के आग की चपेट में आने से पांच पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी भी झुलस गए। आसपास के इलाके को लोगों से खाली करा लिया गया है और अग्निशमन दल के कई वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मारे गए व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय राशिद के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications