राजस्थान में नकली दवाओं के खिलाफ अभियान 15 जनवरी से

यह निर्णय बुधवार को यहां सचिवालय में खाद्य मंत्री बाबू लाल नागर की अध्यक्षता में शुद्घ के लिए युद्ध अभियान के लिए गठित राज्यस्तरीय स्थायी समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में खाद्य मंत्री ने बताया कि पूरे राज्य में एक साथ 15 जनवरी से नकली दवाइयों की जांच का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान शुद्ध के लिए युद्ध के लिए गठित सात विभागों के संयुक्त दल द्वारा चलाया जाएगा। मेडिकल की दुकानों में मौके पर फार्मिस्ट नहीं पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस तत्काल निलम्बित किया जाएगा। अभियान के तहत मेडिकल की दुकानों एवं दवा मैन्युफेर्क्‍स से दवाओं के नमूने लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा खाद्य पदाथोर्ं एवं खाद्य सामग्री के 6024 नमूने लिए गए जिनमें 5676 की जांच की गई तथा जांच में 1007 नमूने अपमिश्रण के पाए गए तथा 408 मामलों में न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है। बाकी 599 मामलों में जनवरी माह के अन्तिम सप्ताह तक न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+