नए साल में आएगा गूगल का स्मार्ट फोन
माना जा रहा है कि गूगल का स्मार्ट फोन 'नेक्सस वन' पांच जनवरी को बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। यह फोन एंड्रोइड ऑपरेशन के तहत काम करेगा, जिसे एंड्रोइड 2.1 कहा जाता है।
एंड्रोइड पहले से ही मोटोरोला और सेमसंग जैसी कंपनियों को सुविधाएं देता आ रहा है।
गूगल के स्मार्ट फोन की सीधी टक्कर एप्पल के आईफोन से होगी। नेक्सस वन 3.7 इंच होगा और इसमें टच स्क्रीन की सुविधा होगी। इसमें पांच मेगापिक्सल का कैमरा और वाइ-फाई कनेक्टीविटी भी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications