चुनाव में हिस्सा न लेने की वजह अवरूद्ध शांति प्रक्रिया : अब्बास

रियाद, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए उनके इच्छुक नहीं होने की वजह अवरूद्ध शांति प्रक्रिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अब्बास ने सऊदी अरब रवाना होने से पहले कहा, "मेरा मकसद फिलीस्तीन मसले का स्थायी हल था लेकिन यह मामला अभी तक अधर में है और इसीलिए मैं दूसरे कार्यकाल का इच्छुक नहीं हूं।"

पिछले महीने टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में अब्बास ने कहा था कि वह आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रपति पद के चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे।

उधर निर्वाचन आयोग ने कहा है कि हमास और फतह के बीच गाजा पट्टी और पश्चिमी तट के हिस्सों के प्रशासन को लेकर जारी खींचतान की वजह से इस तारीख को चुनाव कराना संभव नहीं है।

फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन की केंद्रीय परिषद अब्बास के कार्यकाल की अवधि 28 जून तक बढ़ा चुकी है।

अब्बास पूर्वी जेरूसलम में इस्राइल द्वारा बस्तियां बसाने से नाखुश हैं और शांति प्रक्रिया पर अमेरिकी रुख के प्रति वह हताशा जता चुके हैं। अब्बास स्पष्ट कर चुके हैं कि जब बस्तियां बसाना बंद नहीं किया जाएगा तब तक इस्राइल से कोई बात नहीं होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+