नाइजीरिया में नहीं है अल कायदा : मुस्लिम नेता
आबुजा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। नाइजीरिया के मुस्लिम नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया है कि उनके देश में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा का नेटवर्क सक्रिय है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आबुजा के समाचार पत्र 'डेली ट्रस्ट' को दिए साक्षात्कार में इस्लामी नेताओं ने कहा कि अमेरिका में 25 दिसम्बर को एमस्टरडम से डेट्रॉयट जाने वाले विमान को उड़ाने का प्रयास करने वाले 23 वर्षीय नाइजीरियाई युवक का मामला अपने आप बिल्कुल अलग है।
इस्लामी विद्वान अब्दुलफतह अदयेमी के हवाले से कहा गया है, "आरोपी और नाइजीरिया के किसी भी धार्मिक समूह के बीच कोई संपर्क नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि इस समस्या के लिए उत्तरदायी कौन है, लेकिन मेरा सुझाव है कि जब तक मामले की मुकम्मल जांच नहीं हो जाती तब तक लोगों को किसी देश की शान के खिलाफ टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए और किसी पर उंगलियां नहीं उठानी चाहिए।"
यूनिवर्सिटी ऑफ आबुजा के इमाम तौफीक अब्दुलअजीज ने भी नाइजीरिया के बारे में जल्दबाजी में किसी नतीजे तक पहुंचने के खिलाफ चेतावनी दी है।
नाइजीरिया में मुस्लिमों की सर्वोच्च परिषद फेडरेशन ऑफ मुस्लिम्स तथा अन्य इस्लामी संगठनों ने आतंकवादी हमले के प्रयास की निंदा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications