अमेरिका में आपातकालीन फोन का गलत इस्तेमाल करने वाला गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 37 वर्षीय ग्रेगोरी ओरास नाम के व्यक्ति ने मंगलवार तड़के पुलिस के आपातकालीन नंबर 911 पर फोन कर कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
पुलिस के अनुसार ओरास को एक बार तक जाने के लिए लिफ्ट की जरूरत थी, इसी वजह से उसने पुलिस को फोन किया था। ओरास पर 911 कॉल प्रणाली का गलत इस्तेमाल करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications