शतरंज खिलाड़ी का अगवा बेटा मुक्त
यश को अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बुधवार रात उसे राजस्थान के धोलपुर जिले में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवाया।
यश के पिता अग्रवाल पेशे से भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारी हैं और उन्होंने वर्ष 1991 में दुबई में शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
अग्रवाल की पत्नी ऋचा ने बताया कि विष्णु नाम का एक टैक्सी चालक यश को अपनी मोटरसाइकिल से घुमाने ले गया था। उसके बाद से ही वह गायब हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications