मुझे प्रताड़ित होते देखा करता था राठौड़ : आशु
राठौड़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक नया मामला दर्ज कराने के बाद आशु ने कहा कि जब उसे यातना दी जाती थी तब राठौड़ आता था उसे देखा करता था।
पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या उसे नियमित रूप से यातना दी जाती थी तो आशु की पत्नी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी आशु की मानसिक स्थिति वैसी नहीं है कि वह उन विवरणों को बता सके।
आशु ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी बहन के साथ 1990 में छेड़छाड़ की गई थी। उसके बाद से राठौड़ मुझे और मेरे परिवार को परेशान करता रहा। मेरे ऊपर झूठा मुकदमा तक दर्ज किया उसने, जिसकी वजह से मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली।"
आशु ने कहा, "मेरी मांग है कि राठौड़ को गिरफ्तार किया जाए और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications