इंडोनेशिया के बाली द्वीप में आतंकवादी हमले की चेतावनी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर प्रसारित बयान में कहा कि उसे बाली के गवर्नर मादे मांगकु पास्तिका से सूचना मिली है।
गवर्नर के संदेश के हवाले से कहा गया कि बाली में आज रात एक हमले के संकेत हैं।
चेतावनी में कहा गया, "कृपया घबराइए नहीं, लेकिन अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौकस रखें।"
चेतावनी किसी विशेष खतरे के लिए नहीं वरन इंडोनेशिया के अधिकारियों की सलाह पर पर्यटकों को सतर्क रहने के लिए दी गई है।
इस चेतावनी पर इंडोनेशिया की पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की।
इंडोनेशिया में वर्ष 2002 में हुए बम विस्फोटों में 202 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से अधिकांश विदेशी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications