नए वीजा नियमों से अधिकांश पर्यटक अप्रभावित : चिदंबरम (लीड-1)
नए वीजा नियमों पर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, "कोई मतभेद नहीं है। मैंने विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से बात की है। हम न केवल एक लाइन पर चलते हैं बल्कि एक सुर में गाते भी हैं।"
चार नवंबर को जारी नए वीजा निर्देशों पर चिंताओं को दूर करते हुए चिदंबरम ने कहा कि कुछ हफ्तों के लिए भारत आने वाले पर्यटकों की बड़ी संख्या को इससे कोई कठिनाई नहीं होगी।
गृहमंत्री ने कहा कि पर्यटकों की एक मामूली संख्या ही भारत को केंद्र के रूप में उपयोग करके पड़ोसी देशों का दौरा करती है। ऐसे पर्यटकों को अधिकारी 60 दिन की अवधि में छूट देकर देश में तीन बार प्रवेश की अनुमति देंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्यटकों को भारत और अन्य देशों की यात्रा का कार्यक्रम अधिकारियों को देना होगा।
गृह मंत्रालय ने चार नवंबर को नए वीजा दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके तहत दीर्घावधि पर्यटक वीजा पर दो बार भारत का दौरा करने के बीच दो माह का अंतराल होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications