टीआरएस प्रमुख को तेलंगाना का सपना 2010 में साकार होने का भरोसा

राव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र की जनता से दोस्तों की तरह एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "लोगों की बांटने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। हमें दोस्तों की तरह बर्ताव करना चाहिए।"

राव ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा तेलंगाना के संबंध में आज शाम दिए बयान का स्वागत किया। चिदम्बरम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि इस विवादास्पद मामले का हल निकालने और भावी रूपरेखा तय करने के लिए ही आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दलों की पांच जनवरी को बैठक बुलाई गई है।

राव ने कहा, "पांच जनवरी को बुलाई गई बैठक तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया की शुरुआत है। मुझे पूरा भरोसा है कि वर्ष 2010 में तेलंगाना राज्य का सपना साकार होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+