इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति वहीद का निधन

जकार्ता, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान वहीद का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वहीद के भाई सलाहुद्दीन वहीद ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने जकार्ता के अस्तपाल में अंतिम सांस ली। वहीद वर्ष 1999 से 2001 तक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति रहे।

वहदी को प्यार से 'गुस दूर' कहा जाता है जिसका मतलब 'सम्मनित और पवित्र' होता है। अस्पताल के एक चिकित्सक अकमल ताहिर ने बताया कि वहीद दिल की बीमारी और अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थे।

दिवंगत नेता के अंतिम क्षणों में उनके साथ उनकी पत्नी शिनता नुरिया और छोटी बेटी इनाया थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+