नरेगा पर प्रणब ने पश्चिम बंगाल सरकार की खिंचाई की
मुखर्जी ने प्रदेश कांग्रेस की महिला इकाई के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "नरेगा के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल पूरी तरह विफल रहा है। वह बहुत पीछे छूट गया है।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह उन कारणों का पता लगाने की कोशिश करें कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रदेश में इतना बुरा हाल कैसे है।
इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा, "देश के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। महिला संगठनों को अधिक से अधिक स्वसहायता समूहों को बनाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications