10,000 रुपए में मेट्रो ट्रेन घर पर !
दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को पटेल चौक स्थित दिल्ली मेट्रो संग्रहालय में संग्रहालय की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पहला हस्त निर्मित नमूना प्रदर्शित किया।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि ट्रेन की लंबाई 360 मिमी और चौड़ाई 50 मिमी है। यह पारदर्शी प्लास्टिक का बना हुआ है। इस ट्रेन को असली ट्रेन की तरह ही हाथ से बनाया गया है।
हस्तशिल्प कलाकार महिंदर जीत सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शुरुआत में उसने 10 ट्रेन बनाकर दिल्ली मेट्रो को दी। 10 ट्रेनों को बनाने में उन्हें दो महीने का समय लगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications