प्रणब ने बंगाल के कांग्रेसियों को दी नसीहत
पार्टी की राज्य इकाई के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "किसी भी गठबंधन में शामिल दलों को एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए और साथ ही सम्मान भी। लेकिन सम्मान दिया नहीं जाता है, इसे अर्जित करना पड़ता है।"
मुखर्जी ने कहा, "प्रदेश कांग्रेस आरोप लगाती है कि उसे उसकी सहयोगी तृणमूल से बराबरी का सम्मान नहीं मिलता। बेहतर होता कि हम सम्मान के लिए दावा करने की बजाए अपने संगठन को मजबूत करे ताकि हमारे सहयोगी हमें नजरअंदाज नहीं कर सके।"
उन्होंने कहा, "हमें अपने संगठन को इस कदर मजबूत करना चाहिए कि हमारे सहयोगी यदि हमें नजरअंदाज करने की कोशिश करें तो नुकसान उन्हीं का हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications