एटीएस ने हेराइन के साथ 2 को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने गुरूवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस की वाराणसी इकाई ने मऊ जिले के दक्षिणटोला इलाके में आज शाम एक मुठभेड़ के बाद दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 75 लाख रूपये की हेरोइन और एक पिस्टल जब्त की गई।
लाल ने बताया कि पंकज गौड़ और मोहम्मद फहद नाम के दोनों अभियुक्त मऊ जिले के ही रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि दोनों तस्करों से उनके संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications