खाद्य कीमतों में वृद्धि के लिए तरलता जिम्मेदार नहीं : प्रणब
इंडो-अमेरिकन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "हमने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ चर्चा की और यह सामने आया कि बढ़ती कीमतों के लिए तरलता को जिम्मेदार ठहराने का कोई कारण नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हमने खाद्य पदार्थो को खुली सामान्य लाइसेंस सूची में रखा लेकिन अभी तक आयात में कोई वृद्धि नहीं हुई है।"
मुखर्जी ने कहा कि समाज के कमजोर तबके पर बढ़ती खाद्य महंगाई का असर कम करने के लिए सरकार की खाद्यान्न खरीद वर्तमान वर्ष (2009-10) में पिछले वर्ष से अधिक होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अनाज की रिकार्ड खरीद हुई थी और इस वर्ष के रुख को देखते हुए पिछले स्तर को पार करने का भरोसा है।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर-दिसम्बर के दौरान कृषि विकास दर नकारात्मक रहेगी।
मुखर्जी ने कहा, "कृषि सरकार के लिए परेशान करने वाला क्षेत्र बना हुआ है और हमें तीसरी तिमाही में नकारात्मक विकास की आशंका है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications