अमेरिका ने दक्षिण वजीरिस्तान के लिए 5.5 करोड़ डॉलर दिए
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के अतिरिक्त मुख्य सचिव हबीबुल्लाह खान और यूएसएड के निदेशक रॉबर्ट विल्सन ने अपनी सरकारों की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सिब्तेन फजल हलीम और अमेरिकी राजदूत एóो डब्ल्यू पैटरसन भी उपस्थित थीं।
समाचार एजेंसी के अनुसार यह समझौता 30 सितम्बर को दोनों देशों के बीच 89.9 करोड़ डॉलर के रणनीतिक समझौते का हिस्सा है।
इस समझौते के तहत दी जाने वाली राशि सीधे संघ शासित कबायली क्षेत्र (फाटा) के सचिवालय को दी जाएगी। इसका उपयोग सीमा निर्माण संगठन, ऊर्जा और बिजली विकास प्राधिकरण और अन्य स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से सड़कों, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फाटा का सचिवालय एनडब्ल्यूएफपी सरकार के तहत कार्य करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications