हिमाचल में 15 सालों में सबसे ठंडा रहा दिसम्बर
मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि यह महीना इस पहाड़ी राज्य में 15 सालों में सबसे ठंडा रहा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ न होने पर रात साफ रहती थी।
सिंह ने बताया कि लम्बे विकिरण की वजह से रात को उत्सर्जन अधिक होता है जिसके वजह से तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस हो जाता है जो पूरे महीने सामान्य से कम रहा। सामान्यत: दिन में सूर्य के निकलने की वजह से लद्यु तरंग विकिरण कम होता है। जिससे रात के मुकाबले दिन गर्म रहता है।
दिसम्बर में शिमला का औसतन तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि पिछले साल की तुलना में कम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications