थरूर ने कृष्णा से मुलाकात को ट्विटर पर शानदार बताया
थरूर ने ट्विटर पर लिखा, "विदेश नीति के विस्तृत मुद्दों पर कृष्णा के साथ शानदार मुलाकात हुई।"
कड़े वीजा निर्देशों पर ट्विटर पर विरोध जताने से पैदा विवाद के बाद थरूर ने इस बैठक का आग्रह किया था।
बुधवार की मुलाकात के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा कि एक बार वीजा नीति तैयार हो जाने के बाद सभी से एक समान व्यवहार होगा।
गृह मंत्रालय ने चार नवंबर को नया वीजा निर्देश जारी किए। इसके अनुसार लंबी अवधि के पर्यटक वीजा प्राप्त विदेशियों की दो भारत यात्राओं के बीच कम से कम दो महीने का अंतर होना चाहिए।
नए वीजा नियमों को मुंबई पर 26/11 के हमले में डेविल कोलमैन हेडली की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए लागू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications