भारतीय सेना प्रमुख का बयान श्रेष्ठता का दंभ : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे बयान मौजूदा समय की वास्तविकता से दूर सर्वोच्चता और दंभी मानसिकता को दर्शाते हैं।
प्रवक्ता ने कहा, "किसी को भी पाकिस्तान के खिलाफ किसी पड़ोसी के नापाक इरादों को नाकाम करने की हमारी क्षमता और प्रतिबद्धता को कम नहीं आंकना चाहिए।"
प्रवक्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ऐसे बयानों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए उपस्थित खतरों के बारे में सजग है और दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने को महत्व देता है।
प्राप्त सूचना के अनुसार इस हफ्ते के आरंभ में नई दिल्ली में एक गोपनीय सम्मेलन में कपूर ने कहा कि भारतीय सेना एक ही समय पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध करने में सक्षम है।
सूचनाओं के अनुसार कपूर ने कहा कि थलसेना, नौसेना और वायुसेना एक ही साथ पाकिस्तान और चीन का सामना करने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications