प्रसाद बने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव
हैदराबाद, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एस. वी. प्रसाद ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पी. रमाकांत रेड्डी का स्थान लिया।
प्रसाद इससे पहले भू प्रशासन विभाग में मुख्य आयुक्त थे। आंध्र कैडर के 1975 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे प्रसाद सितम्बर 2011 तक इस पद पर रहेंगे।
प्रसाद इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्रियों एन. जनार्दन रेड्डी, कोटला विजय भास्कर रेड्डी तथा एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान प्रमुख सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।
इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications