तेलंगाना के मंत्रियों ने इस्तीफा वापस लिया
ज्ञात हो कि तेलंगाना क्षेत्र के 13 मंत्रियों ने गत 25 दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास अपना सामूहिक इस्तीफा भेजा था। इन मंत्रियों ने गुरुवार को अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. श्रीनिवास से मिलने के बाद मंत्रियों ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे अपने इस्तीफे वापस ले रहे हैं। बाद में इन मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के. रोसैया से मुलाकात की और उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया।
मंत्री डी. के. अरूणा ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम से हम संतुष्ट हैं। इसलिए हमने इस्तीफ वापस ले लिए हैं। आगे यदि तेलंगाना के गठन में कोई बाधा आएगी तो हम अपने इस्तीफे से नहीं हिचकिचाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications