दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
स्वाइन फ्लू की उप नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने कहा, "अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस व्यक्ति की मौत हुई वह चूंकि पड़ोसी राज्य से आया था इसलिए हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 33 नए मामले सामने आए जिसमें 12 बच्चे शामिल हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 9,344 तक पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications