चीन में खदान हत्याकांड में 9 लोग गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पीड़ितों को सिचुआन लीबो काउंटी से खदान में लाया गया था जहां कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वालों ने अपने को मृतक व्यक्तियों का रिश्तेदार बनाकर खदान मालिकों से मुआवेजी की मांग की।
लीबो काउंटी पुलिस प्रमुख ए. जियानहुआ ने कहा कि हत्याएं नौ प्रांतों में हुई लेकिन उन्होंने पीड़ितों की सही संख्या बताने से इंकार कर दिया।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि तीन लोगों पर अप्रैल महीने में फुजियान प्रांत में लौह खदान में एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। वहीं दूसरे प्रांतों की पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications