कुएं से बच्चे की लाश मिली, परिजनों को बलि की आशंका
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर थाने के कांकरिया गांव में रहने वाले लोकेश विश्नोई का सात वर्षीय बेटा राधारमण बुधवार की शाम से लापता था। राधारमण की लाश गुरुवार को गांव से लगभग दो किलो मीटर दूर एक कुएं से बरामद की गई। परिजनों का आरोप है कि राधारमण की बलि दी गई है।
हरदा के पुलिस अधीक्षक आर. एस. उइके ने आईएएनएस को बताया, "बच्चे की डूबने से मौत हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। उन्होंने कहा कि जहां तक नरबलि की बात है, बच्चे के शरीर पर न तो टीका आदि लगा मिला है और न ही चोट के निशान मिले है। पंचायत चुनावों का दौर है इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications