विधायक के पुत्र पर एक युवक को अर्धनग्न कर पीटने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार इस समय छतरपुर जिले में पंचायत चुनाव के नामांकन भरे जा रहे है। जनपद सदस्य के लिए कीरतपुरा के वार्ड दो से अनंत राम यादव गुरुवार को अपनी बुआ का नामांकन भराने पहुंचा। अनंत राम का आरोप है कि इसी वार्ड से छतरपुर की विधायक ललिता यादव की बहू चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसीलिए पहले उसे नामांकन भरने से रोका गया, जब बात नहीं बनी तो विधायक के पुत्र मोनू ने नामांकन फार्म फाड़ दिया।
अनंत राम द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि विधायक पुत्र के साथी उसे जबरन पकड़कर अपने घर ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई और कपड़े उतार कर सिर्फ अंडरवियर में उसे सड़क पर छोड़ दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. एल. चारी ने पत्रकारों को बताया है कि अनंत राम की शिकायत पुलिस तक आई है। उसकी जांच कराई जा रही है। इस घटना के संदर्भ में विधायक ललिता यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु संपर्क नहीं हो पाया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications