वाहनों का जैव ईंधन हो सकता है तम्बाकू

जैफरसन मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर व्याचेस्लाव एंड्रियानोव का कहाना है कि कुछ ऐसे उदाहरण मिले हैं जब तम्बाकू के परिवर्तित पौधों की पत्तियों ने 20 गुना अधिक तेल का उत्पादन किया है।

तम्बाकू से अन्य कृषि फसलों की अपेक्षा अधिक कुशलता से जैव ईंधन पैदा हो सकता है। एंड्रियानोव ने बताया कि यद्यपि पौधों में ज्यादातर तेल उनके बीजों में संग्रहित होता है और तम्बाकू के बीजों में उनके सूखे हुए भार का 40 प्रतिशत भार बीजों में उपस्थित तेल का भार होता है।

डीजल इंजनों में बीजों से मिलने वाले तेल के ईंधन के रूप में इस्तेमाल का परीक्षण हो चुका है। तम्बाकू के पौधों से अच्छी मात्रा में बीज प्राप्त होते हैं, प्रति एकड़ में लगे तम्बाकू के पौधों से करीब 600 किलोग्राम बीज मिलते हैं।

एंड्रियानोव ने कहा कि उन्होंने आनुवांशिक इंजीनियरिंग में ऐसे तरीके खोजे हैं जिनसे तम्बाकू की पत्तियों में तेल का उत्पादन बढ़ जाता है। कुछ उदाहरणों में परिवर्तित पौधों की पत्तियों में तेल उत्पादन 20 गुना बढ़ सकता है।

'प्लांट बायोटेक्नोलॉजी जर्नल' में इस अध्ययन के परिणाम प्रकाशित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+