नए साल के जश्न के लिए पुरी में 5 लाख लोगों का जमावड़ा
अधिकारियों ने बताया कि नए वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर 12वीं सदी में बने जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने के लिए आने वालों की तादाद ज्यादा हैं। जबकि कुछ लोग साल के पूरा होने और 2010 की शुरुआत पर समुद्र किनारे मौजमस्ती करने के लिए आए हैं।
एक जिला पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पांच लाख लोग पहले से ही आए हुए हैं। गुरुवार शाम और कल शुक्रवार तक देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के बड़े पैमाने पर आने की संभावना है। "
अधिकतर होटल शहर में समुद्र के किनारे हैं। हालांकि यहां से 56 कि.मी. दूर भुवनेश्वर के सभी होटल पहले ही भरे हुए हैं। होटल मालिकों ने बताया कि मांग बढ़ने की वजह से अतिरिक्त कर्मचारियों नियुक्ति करनी पड़ी है।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications