नववर्ष पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं (लीड-1)

राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "नववर्ष के अवसर मैं देश के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"

पाटील ने नए साल में देशवासियों से आपसी विश्वास और सहानुभूति के माध्यम से राष्ट्र के कल्याण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हर वर्ष की तरह यह वर्ष भी नई आशाओं व उम्मीदों को पूरा करे तथा चुनौतियों से निपटने में सहायक हो। यह तभी हो सकता है जब हम एकजुट होकर काम करे।"

उन्होंने कहा, "देश आज जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उससे निपटने के लिए हम नव वर्ष में एकजुट होकर काम करें ताकि एक समृद्ध व शक्तिशाली भारत का निर्माण हो।"

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, "हम नए दशक के आगमन का स्वागत करते हैं तथा हमें भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए अतीत की उपलब्धियों को आगे बढ़ाना होगा।"

उन्होंने कहा, "वर्ष 2010 में हमारे देशवासियों की आकांक्षाएं पूरी हो और यह साल शांति, समृद्धि व खुशहाली से भरा हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+