आनंद विहार मेट्रो लाइन जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगी
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " छह किलोमीटर से अधिक लंबी यमुना बैंक-आनंद विहार लाइन का चार जनवरी को निरीक्षण किया जाएगा और उसके दो या तीन दिन बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।"
मेट्रो अधिकारी ने बताया कि यमुना बैंक -आनंद विहार मेट्रो रेलखण्ड पर परिचालन शुरू हो जाने से गाजियाबाद तक की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। यहां से चलने वाली मेट्रो ट्रेन यात्रियों को गाजियाबाद के नजदीक तक ले जाएगी। इस रेलखण्ड पर मेट्रो सेतु का कुछ हिस्सा ढह जाने के बावजूद मेट्रो ने समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।
गौरतलब है कि 6.17 किलोमीटर लंबे इस मेट्रो रेलखण्ड पर लक्ष्मीनगर, निर्माण विहार, प्रीत विहार, कड़कड़डूमा, और आनंद विहार में मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। अंतिम दो स्टेशनों पर वाहनों के पार्किं ग की सुविधा होगी।
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इस रेलखण्ड पर तीन से चार मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इस रेलखण्ड की शुरूआत के बाद लगभग 40,000 से अधिक यात्रियों के प्रतिदिन यात्रा करने की उम्मीद है। इस रेलखण्ड की शुरूआत के बाद डीएमआरसी का कुल विस्तार बढ़कर 96 किलोमीटर तक पहुंच जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फिलहाल 900,000 लाख लोग प्रतिदिन मेट्रो से सफर करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications