असम और भूटान में भूकंप के झटके महसूस किए गए
मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके शाम 3.37 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नही है।
गौरतलब है कि भूकंप का मुख्य केंद्र असम की राजधानी गुवाहाटी से 132 किलोमीटर उत्तरपूर्व भूटान में केंद्रित था।
गुवाहाटी में रहने वाली एक गृहिणी अनामिका दास ने बताया कि लगभग 15 सेंकेड तक हमारा पूरा अपार्टमेंट जोर-जोर से हिलता रहा और हम डर के मारे घर से बाहर निकल गए।
उल्लेखनीय है कि गत13 अगस्त से पूर्वोत्तर में अब तक भूकंप के सात झटके महसूस किए जा चुके हैं। इस दौरान 21 सितंबर को असम और भूटान में सबसे अधिक 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 अगस्त से ही पूर्वोततर में












Click it and Unblock the Notifications