तेलंगाना पर कोई टालमटोल नहीं : चिदम्बरम

चिदम्बरम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "तेलंगाना मसले पर सरकार की तरफ से कोई टालमटोल नहीं की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने साझा न्यूनतम कार्यक्रम में उचित समय पर बातचीत तथा सर्वसम्मति से अलग तेलंगाना राज्य बनाने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में कमोबेश सभी दलों ने अलग तेलंगाना राज्य के गठन की बात कही थी।

गत नौ दिसम्बर और 23 दिसम्बर को दिए अपने बयानों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, "केंद्र सरकार ने सिर्फ आंध्र प्रदेश की परिस्थितियों के मद्देनजर ये बयान दिए।"

चिदम्बरम ने कहा, "नौ दिसम्बर को सरकार ने विधानसभा में इस सिलसिले में उपयुक्त प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी लेकिन इसी बीच राज्य के विधायकों व सांसदों ने इस मुद्दे पर अलग-अलग मत प्रकट किया। इन सभी स्थितियों के मद्देनजर सरकार ने पांच जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में यह पहला कदम होगा।"

चिदम्बरम ने कहा कि इस मसले पर छात्र व अन्य संगठनों से बाद में विचार विमर्श किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+