उपराष्ट्रपति अगले सप्ताह 3 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जाएंगे
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अंसारी दक्षिणी पूर्वी अफ्रीका के जांबिया,मलावी और बोत्सवाना की यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
भारत की जांबिया में कारोबार के लिए, खासतौर पर खनन के क्षेत्र में अधिक दिलचस्पी है। भारतीयों ने दक्षिण अफ्रीकी देशों में दो अरब डॉलर से भी ज्यादा निवेश कर रखा है।
तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन ने सन् 1989 में जांबिया का दौरा किया था। जबकि 2003 में जांबिया के राष्ट्रपति लेवी पी. मवानवासा भारत आए थे।
उप राष्ट्रपति की यात्रा ऐसे महत्वपूर्ण वक्त पर हो रही है जब मलावी के राष्ट्रपति बिंगु वा मुथारिका जनवरी में 53 सदस्यीय अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष बनेंगे।
भारत बोत्सवाना से भी अपने आर्थिक संबंध और सुधारने की कोशिश करेगा। वहां बड़े पैमाने पर भारतीय रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications