शैम्पेन से दिल की बल्ले-बल्ले
'यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग' के खाद्य वैज्ञानिक जिर्मी स्पेंसर ने एक नए अध्ययन के तौर पर कहा, "यह एक उत्साहजनक समाचार है कि शैम्पेन पीने से हृदय रोगों के जोखिम कम होते हैं"।
शैम्पेन पीने से नाइट्रिक ऑक्साइड में बढ़ोत्तरी होती है। यह एक ऐसा कण है जो रक्त चाप को कम करता है। शैम्पेन में इस्तेमाल होने वाले लाल और सफेद अंगूर में मौजूद पॉलिपेनल्स नामक पदार्थ रक्त चाप को सामान्य बनाए रखता है।
जब आप शैम्पेन पीते हैं तो यह पॉलिपेनल्स खून में मिल जाता है जो रक्त की संचार व्यवस्था को सही बनाए रखता है।
विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिक शैम्पेन पीने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ जाता हैजिससे इसका फायदा भी बढ़ सकता है। क्योंकि जैसे-जैसे रक्त प्रवाह बढ़ता है, उसी तरह रक्त चाप को कम करने में सहायता मिलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications