केरल में गैस टैंकर में लगी आग से 2 मरे (लीड)
तिरूवनंतपुरम से 85 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 47 पर यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक दुघर्टना में पुलिस की एक जीप, एक कार और कई दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दुर्घटना के कई घंटे बाद तक राजमार्ग बंद रहा।
घायलों को कोलाम और तिरूवनंतपुरम के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में नौ की हालत गंभीर है।
दुर्घटना में मरने वालों की 32 वर्षीय राशिद और 34 वर्षीय बिजू के रूप में पहचान की गई है। दोनों ही करूनागपल्ली के निवासी थे।
गृह मंत्री कोदियरी बालाकृष्णन ने गुरुवार दोपहर घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि तात्कालिक आवश्यकता घायलों को पूरा इलाज उपलब्ध कराना है।
बालकृष्णन ने कहा कि इस दुर्घटना की जांच भी होगी। उन्होंने बचाव कार्यो के लिए पुलिस और अग्निशमन दल की तारीफ की।
पांच पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल के कुछ लोगों को भी जलने से चोटें आई हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक पुलिस जीप के आग की चपेट में आने से पांच पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी भी झुलस गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications