नक्सलियों ने ठुकराया सोरेन का वार्ता प्रस्ताव

एक स्थानीय हिन्दी अखबार में दिए गए अपने बयान में नक्सलियों के नेता समरजी ने कहा, "शिबू सोरेन की सलाह पर नक्सली आत्मसर्मण नहीं करेंगे। सोरेन को नक्सलियों के 40 वर्षो के संघर्ष में अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।"

झारखण्ड में बुधवार को राज्य के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के बाद शिबू सोरेन ने नक्सलियों के सामने आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में वापस लौटने के लिए बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम उनकी जायज मांगों को स्वीकार करेंगे। हम समझते हैं कि यह तभी संभव हो सकेगा जब वे बातचीत शुरू करेंगे।"

समाचार पत्र में नक्सली नेता समरजी के हवाले से कहा गया है कि, "हम गरीबों के लिए सोरेन से ज्यादा फिक्रमंद हैं। सोरेन को ग्रामीण इलाकों में जाकर गरीबों की समस्यायों को समझना चाहिए। वह एक अवसरवादी नेता हैं। उन्होंने सरकार बनाने के लिए ऑल झारखण्ड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया है। ऐसे में सरकार पर पूंजीपतियों का नियंत्रण रहेगा और इस परिदृश्य में झारखण्ड का विकास नहीं हो सकेगा"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+