नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग देखेंगे 'नीला चांद'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टाइम्स स्क्वायर के सैंकड़ों लोग 2010 की शुरुआत में आधी रात को 'नीला चांद' देखने की आस लगाए हुए हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को इस महीने में दूसरी बार एक विशेष पूर्ण चांद दिखने की उम्मीद नहीं है।
'नीला चांद' नाम से जानी जाने वाली खगोलीय घटना में एक महीने में दूसरी बार पूरा चांद दिखता है लेकिन इसका रंग से कोई लेना-देना नहीं है। पिछला पूर्ण चांद दो दिसम्बर को देखा गया था। पूर्ण चांद को उत्तर व दक्षिण अमेरिका, यूरोप और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकता है।
खगोलविदों का कहना है कि प्रत्येक 29.5 दिनों के अंतराल पर पूरा चांद निकलता है। इस तरह साल में औसतन 12 बार पूर्ण चांद निकलता है और नीला चांद 2.5 वर्ष के अंतराल पर निकलता है।
उन्होंने कहा कि नव वर्ष की संध्या पर नीला चांद दिखना एक दुर्लभ घटना होगी जो 18 वर्षो के अंतराल के बाद ही घटती है और नव वर्ष की संध्या पर अगला नीला चांद 2028 में दिखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications