तमिल को लोकप्रिय बनाने में मददगार होगा विश्व सम्मेलन : करूणानिधि
तमिल सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद चेन्नई में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान करुणानिधि ने कहा, "यह सम्मेलन केवल लोगों को एकत्रित करने के लिए नहीं होगा जहां लोग चर्चा करते हैं। सम्मेलन के बाद तमिल भाषा को लोकप्रिय बनाने की ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।"
गौरतलब है कि विश्व तमिल सम्मेलन अगले साल कोयंबटूर में 23 से 27 जून तक आयोजित किया जाएगा।
करुणानिधि ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे राजनितिक मतभेदों को परे रखकर इस तमिल सम्मेलन में हिस्सा लें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को आमंत्रित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications