तेल डिपो में आग से 20,000 लीटर पेट्रोल नष्ट होने की आशंका (लीड-1)
पुलिस के अनुसार कटिहार जिला के राजहार मुहल्ले में स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी के एक डिपो में उस समय आग लग गई थी जब डिपो स्थित एक टंकी से एक टैंकर में पेट्रोल भर दिया गया था और टैंकर का चालक वहां से गाड़ी लेकर जाने ही वाला था।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में डिपो में स्थित पेट्रोल और डीजल की पांचों टंकिया पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस घटना में डिपो के समीप खड़ा एक टैंकर पूरी तरह से जल गया।
कटिहार के पुलिस अधीक्षक ज़े पी़ सिन्हा ने बताया, "आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।"
उन्होंने बताया कि इस घटना में 20,000 लीटर पेट्रोल बर्बाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications