वीजा नियमों को लेकर विदेश मंत्रालय से टकराव नहीं : चिदंबरम
इस बारे में दोनों मंत्रालयों के बीच मतभेद को लेकर पूछे गए सवाल पर चिदंबरम ने कहा, "कोई मतभेद नहीं है। मैंने विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से बात की है।"
गृह मंत्रालय ने चार नवंबर को नए वीजा दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके तहत दीर्घावधि पर्यटक वीजा पर दो बार भारत का दौरा करने के बीच दो माह का अंतराल होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमने तीन वापसी यात्रा की अनुमति देकर दिशानिर्देशों को लचीला बनाया है।"
नए वीजा दिशानिर्देशों को लेकर न केवल गृह और विदेश मंत्रालय के बीच बल्कि विदेश मंत्रालय के भीतर ही मतभेद उभरकर सामने आए थे।
चिदंबरम ने कहा, "मामला सुरक्षा बनाम पर्यटन का नहीं है, बल्कि वीजा के कड़े नियम हमारी सुरक्षा के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications