पाकिस्तान के दो नेता अगले सप्ताह भारत दौरे पर

पाकिस्तानी नेशनल असेंबली की पहली महिला स्पीकर फहमीदा मिर्जा और सीनेट के उपाध्यक्ष फारुक अहमद राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के सोमवार से आरंभ हो रहे 20वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) में हिस्सा लेने छह दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे।

पेशे से चिकित्सक मिर्जा के पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से नजदीकी संबंध हैं।

भारतीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठकों के अलावा दोनों नेता अपने दौरे का उपयोग 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले के बाद से ठप समग्र वार्ता को फिर शुरू करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भी करेंगे।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक बुधवार को दोनों नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इसमें कश्मीर के हुर्रियत नेताओं के भी उपस्थित होने की उम्मीद है।

हुर्रियत कांफ्रेंस (एम) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मीरवाइज उमर फारुक को संगठन के अन्य कार्यकारी सदस्यों के साथ नई दिल्ली में पाकिस्तानी नेताओं से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+