वर्ष 2009 में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: पाक सेना
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि इस वर्ष पाकिस्तानी सेना ने 2,600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें विदेशी भी थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में कम से कम 223 सैन्य अधिकारी मारे भी गए और 350 घायल हो गए।
अब्बास ने कहा कि पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत और दक्षिणी वजीरिस्तान के संघ प्रशासित क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ जंग में सेना के अधिकारी मारे गए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी वजीरिस्तान में 1,000 से 1,500 विदेशी आतंकवादी मारे गए।
दूसरी ओर ऑन लाइन न्यूज एजेंसी ने सैन्य सूत्रों के हवाले से जो आंकड़ें एकत्रित किए हैं उनमें कहा गया है कि स्वात, बुनेर और दीर जिलों में 1,600 आतंकवादी मारे गए। इन जिलों में कार्रवाई में 140 सैन्य अधिकारी भी मारे गए।
सैन्य अधिकारियों के अनुसार देश में वर्ष 2003 से 2009 के बीच कार्रवाई में 6,500 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications