मेक्सिकन नागरिक 10 साल में 600 बार गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मिठाई बेचकर आजीविका चलाने वाले इस आदमी को वर्ष 2000 से लगातार सप्ताह में एक बार हिरासत में जरूर डाला जाता है और कभी-कभी तो उसके खुद के अनुरोध पर।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई बार उसे पड़ोस के कैपीला में पीते हुए पाया गया है। जब पुलिस उसे पकड़ने जाती है तो वह भागता नहीं है बल्कि स्वयं ही गिरफ्तार करने के लिए कहता है।
जब कभी वह शराब पीते पाया जाता है तो पुलिस उसे उसके घर छोड़ना बेहतर समझती है क्योंकि जब वह जेल में होता है तो जुर्माना देने से बेहतर 36 घंटे जेल में गुजारना बेहतर समझता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications