शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 121 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 120.99 अंकों (0.70 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,464.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,530.94 के ऊपरी और 17,365.37 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 31.60 अंकों (0.61 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,201.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,221.85 के ऊपरी और 5,168.75 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 21.07 अंकों (0.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,717.82 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 49.72 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,357.62 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान ऊर्जा, पूंजीगत वस्तु (सीजी) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.16 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्यों में 1.10 प्रतिशत और सीडी के शेयर मूल्यों में 1.00 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), हेल्थकेयर और रियल्टी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्यों में 0.19 प्रतिशत, हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 0.14 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्यों में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1670 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1212 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications