नववर्ष की पूर्व संध्या पर हिमाचल में पर्यटकों की भीड़

शिमला, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां आलम यह है कि सारे होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुभाशीष पांडा ने आईएएनएस को बताया, " अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। हमारे अधिकांश होटल एडवांस बुकिंग से ही भर चुके हैं। "

पांडा ने कहा कि यह सत्र राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए काफी लाभकारी साबित होने जा रहा है।

गौरतलब है कि क्रिसमस की चार दिन की छुट्टियों के दौरान उत्तर भारत से करीब 125,000 पर्यटक राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देखने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश बागवानी और रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने कहा कि निश्चित रूप से पिछले साल पर्यटन उद्योग को हुए नुकसान की भरपाई इस वर्ष हो जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक मंदी और मुंबई के आतंकी हमले की वजह से पिछले साल घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई थी।

यातायात एजेंसियों का कहना है कि राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए शिमला, नरकांडा, कसौली, मनाली और डलहौजी पहली पसंद बने हुए हैं।

मनाली यातायात संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया, "मनाली में पहले ही करीब 30,000 पर्यटक पहुंच चुके हैं और 20,000 से 25,000 के बीच पर्यटकों के शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।"

शर्मा ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों की मुख्य योजना नए साल के अवसर पर मनाली के पास गुलाबा में हुई भारी बर्फबारी में आनंद लेना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+