अफगान युद्ध में कनाडा के पत्रकार की मौत
टोरटों, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बुधवार को कनाडा के एक पुरस्कृत पत्रकार और चार सैनिकों की बम विस्फोट में मौत हो गई।
समाचार पत्र 'कैल्गेरी हेराल्ड' की 34 वर्षीय पत्रकार मिशेल लैंग बम विस्फोट में मारी गई। अफगानिस्तान में नाटो के नेतृत्व में नौ साल पहले से तालिबान के खिलाफ शुरू हुए युद्ध में मरने वालों में वह कनाडा की पहली पत्रकार है।
कंधार इलाके में बुधवार तड़के सड़क के किनारे विस्फोट से सेना की गाड़ी पर उसके साथ सवार कनाडा के चार और सैनिकों की मौत हो गई।
समाचार पत्र ने कहा कि लेंग काम की वजह से छह हफ्तों के लिए अफगानिस्तान के दौरे पर थी। यह उनकी पहली यात्रा थी और वह 'कैल्गेरी हेराल्ड' के लिए प्रतिदिन खबरें और ब्लॉग लिखती थी।
समाचार पत्र ने बताया कि उसके 126 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि काम के दौरान पत्रकार की मौत हुई है। साल 2008 की शुरुआत में लेंग ने बतौर स्वास्थ्य पत्रकार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications