अफगानिस्तान में अलकायदा का सदस्य गिरफ्तार
काबुल, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े एक सदस्य को अफगान अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनएसडी) की तरफ से गुरुवार को जारी एक बयान के हवाले से बताया कि सराज उर्फ अब्दुल वाहिद नाम के अलकायदा सदस्य को गिरफ्तार किया गया है जिसकी नागरिकता अजरबैजान की बताई गई है।
एनएसडी द्वारा जारी बयान में संदिग्ध की गिरफ्तारी की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। सराज का कहना है कि उसे अजरबैजान की राजधानी बाकू से अफगानिस्तान आते समय पकड़ा गया।
सराज ने स्वीकार किया है कि प्रशिक्षण लेने के बाद वह अलकायदा से जुड़े संगठन सिराजुद्दीन हक्कानी आंतकवादी संगठन में शामिल हो गया था। उसने बताया कि पाकिस्तान जाने से पहले वह अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला करने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications